ओडिशा मौसम समाचार ठंड बढ़ रही

भुवनेश्वर, राज्य में ठंड बढ़ रही है।कल रात से लग रहा है जैसे ठंड ने गति पकड़ी है। ओडिशा का चप्पा-चप्पा आजकल ठंड की गिरफ्त में आ गया है।कल रात को ठंड काफी बढ़ी और ज्यादा बढ़ी पहाड़ी इलाकों में।

जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ७•४ डिग्री सेल्सियस,सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ८•१ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस।

कटक का निम्नतम तापमान रहा १६•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १६•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•९ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *