भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २३ नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन इसी दरम्यान राज्य में रात्रिकालीन तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी और फलस्वरुप ठंड थोड़ी बढ़ेगी।
सुंदरगढ़ में कुहासा देखा गया। कंधमाल जिले में भी कुहासा देखा गया।आज भुवनेश्वर -कटक में तापमान १७ डिग्री सेल्सियस तथा २४ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा ऐसा आकलन किया गया है।

