भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में बहुप्रचारित दाना तूफान अंततः कमजोर साबित हुआ। जितना तूफान दाना के बारे में प्रचार -प्रसार हुआ था, उतना तांडव तूफान दाना दिखाया नहीं।
लेकिन राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज भी तटीय ओडिशा के अनेक जिलों में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
ये जिले हैं बालेश्वर, भद्रक, मयूरभंज और केंओझर। यहां प्रशासन ने रेड वार्निंग जारी की है।
इसके अलावा केन्द्रापड़ा, जाजपुर,कटक, ढेंकानाल आदि जिलों में बरसात के लिए ओरेंज वार्निंग जारी की गई है। जगतसिंहपुर,अंगुल,खोर्धा, नयागढ़,पुरी जिलों को प्रशासन की तरफ से येलो वार्निंग जारी की गई है।
कटक समेत तटीय ओडिशा के अनेक शहरों में सुबह ६ बजे से १० बजे तक आज लगातार बारिश जारी रही।अभी बारिश बंद हुई है।

