भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के १३ जिलों में बरसात की संभावना दिखाई देरही है।इन जिलों में प्रमुख रूप से शामिल हैं राज्य के उत्तरी हिस्से के जिले।
ये जिले हैं मयूरभंज,केंओझर, बालेश्वर, भद्रक। इनके अलावा तटीय इलाकों के २ जिलों समेत पश्चिम ओडिशा एवं दक्षिण ओडिशा के कुछ जिलों में भी आज बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कल भुवनेश्वर,कटक, ढेंकानाल, झारसुगुड़ा,केंओझर,अंगुल में मध्यम आकार की बरसात हुई है।

