भुवनेश्वर,पूरी ओडिशा एक तरह से गर्मी के मारे जल रही है, झुलस रही है। सुबह से ही तेज धूप निकलती है और पूरी ओडिशा में गर्मी का कहर छाजाता है।आज और कल ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ेगी ,ऐसा मौसम विभाग का आकलन है।
प्रशासन ने इसके लिए ओरेंज चेतावनी जारी कर दी है। राज्य में ३० शहरों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २०-२३ अप्रैल के बीच राज्य में कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
तालचेर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•२ डिग्री सेल्सियस, नुआपड़ा ४३•० डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•७ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•५ डिग्री सेल्सियस।