मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,18 वीं कड़ी ,शाखा ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए

नन्द किशोर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र -1991-94
1990-91 में तटीय ओडिशा में पहली बार कटक में आर्टिफिशियल लिंब्स कैंप का आयोजन किया गया था स्थानीय मारवाड़ी क्लब में।उस समय कटक शाखा के प्रेसिडेंट थे जयराम जोशी, सेक्रेटरी थे सज्जन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष थे अरुण पाटोदिया।
जब आर्टिफिशियल लिंब्स कैंप मारवाड़ी क्लब में चल रहा था,उन दिनों मारवाड़ी क्लब, माणिक घोष बाजार में एक मेले जैसी भीड़ नजर आती थी। करीब 8-10 दिन कैंप चला था मारवाड़ी क्लब में। सैंकड़ों लोगों को आर्टिफिशियल पांव लगाये गये थे। पांव लगवाने वालों में ओडिशा पुलिस के 2 डिएसपि रैंक के अधिकारी भी थे। ओडिशा के कोने कोने से लोग यहां आये हुए थे।
उन दिनों समस्त ओड़िआ अखबारों में कटक का यह कैंप शुरु से लेकर आखिरी तक छाया रहा। युवा मंच के इस सेवा कार्य से स्थानीय समाज में मारवाडियों के प्रति सोच में पोजिटिव बदलाव आया।
कैंप के समापन समारोह में ओडिशा के तत्कालीन राज्यपाल यज्ञदत्त शर्मा मुख्य अतिथि रहे, स्वास्थ्य मंत्री मुस्ताफिज अहमद सम्मानित अतिथि रहे। कैंप की खास बात यह रही कि ओडिशा पुलिस के जिन दो डिएसपि अधिकारियों के दोनों पांवों में आर्टिफिशियल पांव लगाये गये, उन्होंने राज्यपाल के आग्रह पर मंच से नीचे कूदकर दिखाया कि कैसे संपूर्ण, बढ़िया तरीके से उनमें आर्टिफिशियल पांव फिटिंग किये गये हैं।
इस एक कैंप के सफल आयोजन पर कटक के सामाजिक बंधुओं में भी युवा मंच ने सेवा कार्य के माध्यम से अपनी गहरी छाप छोड़ी।
सत्र 1989-90 कार्यकाल में सेक्रेटरी के तौर पर कैलाश प्रसाद सांगानेरिया को पूरे भारत में बेस्ट सेक्रेटरी एवार्ड से नवाजा गया। ठीक इसी तरह 1994-95 में बेस्ट सेक्रेटरी के तौर पर शशि जाजोदिया को नवाजा गया।
1994-95 में जब सज्जन कुमार अग्रवाल, एडवोकेट प्रेसिडेंट थे उस समय कटक शाखा ने दूसरे आर्टिफिशियल लिंब्स कैंप का उसी मारवाड़ी क्लब में आयोजन किया।यह कैंप भी शानदार, जानदार रहा सेवा के मामले में।
1992-93 में नथमल चनानी शाखा के प्रेसिडेंट थे।उनके कार्यकाल में सेक्रेटरी थे श्याम सुंदर शर्मा। इनके कार्यकाल में लिंकरोड के पास दामा महाराज रेस्टोरेंट के सामने एक बस स्टोप पर यात्रियों के लिए वेटिंग शेड बनाया गया था।इसका उद्घाटन किये थे मंत्री मुस्ताफिज अहमद ।यह शेड बना था संतोष कुमार केजरीवाल के सौजन्य से। क्रमशः

