कटक पुलिस निकम्मी, लापरवाह,सनातन विरोधी, ओडिशा सरकार को ध्यान देना चाहिए  – नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया 

कटक पुलिस निकम्मी, लापरवाह,सनातन विरोधी, ओडिशा सरकार को ध्यान देना चाहिए

नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया

 

पिछले करीब डेढ़ साल से भुवनेश्वर -कटक कमिश्नरी पुलिस के अंतर्गत कटक पुलिस ने बारंबार, लगातार अपनी नाकाबिलियत, निकम्मेपन का इजहार प्रदर्शन किया है।कटक पुलिस प्रशासन बारंबार कटक में लोएंड ओर्डर संभालने में लापरवाही से कार्यवाही की है।

 

कटक के भाईचारा को खराब करने, नष्ट करने में लगातार कटक पुलिस प्रशासन सक्रियता से काम करती जारही है। ओडिशा प्रसिद्ध दुर्गा पूजा का आयोजन और विशेषकर यहां की दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा पूरे ओडिशा में और यहां तक कि ओडिशा के बाहर भी लोकप्रिय है।

 

ऐसे में 2025 की ओडिशा प्रसिद्ध दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा में कटक पुलिस प्रशासन ने अपनी निकृष्टतम छवि का सर्वाधिक प्रदर्शन किया, इजहार किया।ऐसी निकम्मी पुलिस कटक वासियों ने कभी नहीं देखी थी,जैसी पिछले डेढ़ साल से कटक वासी देखते आ रहे हैं।

 

2025 की दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा ओक्टोबर में पुलिस के निकम्मेपन, लापरवाही,खामख्याली के कारण दंगे भड़कने जैसे हालात पैदा हुए। सनातनियों की दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में अनेक बाधाएं आयीं, सनातनियों ने छाती पर पत्थर रख कर इसे झेला।कटक पुलिस प्रशासन का सनातन विरोधी रवैया उजागर हुआ।

 

इसके पश्चात पिछले साल 26 दिसंबर 2025 को अयोध्या से राम ज्योति कटक में समाज बंधुओं की मंडली लेकर आये।राम ज्योति यात्रा तिनकोनिया बगीचा स्थित पारस प्लाजा से निकाले जाने की बात थी,दरघा बाजार हनुमान मंदिर होते हुए।कटक की निकम्मी पुलिस ने वहां से मंजूरी नहीं दी।

 

अंत में राम भक्तों ने मन मसोस कर राम ज्योति यात्रा गौरीशंकर पार्क से निकाल कर मारवाड़ी क्लब पहुंचे। इसतरह दो बार लगातार दो महीने के अंतर में दुर्गा भक्त,राम भक्त बड़ी संख्या में कटक पुलिस के निकम्मेपन का शिकार हुए।

 

अभी इस साल 2026 में एक बार फिर ओक्टोबर महीने की दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में कटक पुलिस ने अपने निकम्मेपन, आलसीपन, घटिया दर्जे का इजहार, प्रदर्शन किया खुल्लम खुल्ला।

 

कटक के कोलेज छक एरिया में अनेकों दूर दराज इलाकों से आयी दुर्गा पूजा मूर्तियों को रोके रखा 7 घंटे तक । हजारों दुर्गा भक्तों को इस घटिया दर्जे की पुलिस ने 7-8 घंटे रोके रखा जबरदस्ती।आगे राणीहाट की तरफ बढ़ने नहीं दिया।

 

इसके फलस्वरुप घटिया पुलिस से दारुण दुख पाकर ,अंत में थक हार कर दूर दराज इलाकों से आयी दुर्गा पूजा मूर्तियों को पूजा कमिटि वाले पास के तालदंडा केनाल में विसर्जन को मजबूर हुए।7 मोहल्ले वालों ने ऐसा किया कटक के इतिहास में पहली बार।

 

कटक की घटिया गुणवत्ता वाली पुलिस पर जूं तक नहीं रेंगी।अब परसों दिवाली पर एक बार फिर से अपने घटिया, ओछेपन, ढीलापन, लापरवाही, निकम्मेपन का खुल्लम खुल्ला इजहार किया इसी पुलिस बल ने।

 

नयासडक में दिवाली उत्सव मनाने वालों को बिना किसी चेतावनी जारी किए हल्की लाठी चार्ज की ,उन पर सख्ती से पेश आये। अनेक युवाओं को जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। अनेकों के खिलाफ सख्त धारायें लगाकर चौद्वार जेल भेज दिया।

 

जिन जिन को पुलिस उठाकर लेगयी, उनमें से किसी एक युवा के खिलाफ भी पिछला कोई क्रिमिनल बेक ग्रांउड नहीं है। पुलिस अगर चाहती तो उन्हें चेतावनी देकर या बोंड भराकर छोड़ सकती थी। लेकिन इस खामख्याली पुलिस ने शांतिपूर्ण दिवाली मनाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आयी,जिसकी कोई जरुरत दिवाली पर्व पर नहीं थी सब लिहाज से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *