कटक नया सड़क पटाखा विवाद  : पुलिस ने युवाओं के खिलाफ सख्त धारायें लगायीं 

कटक,परसों हिन्दुओं के महान पर्व दिवाली को सारे सनातनी खुशी-खुशी मना रहे थे शहर में। ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक में दिवाली पर्व का मुख्य आकर्षण का केंद्र स्थानीय नया सड़क बना रहता है पिछले 50 सालों से।

 

ऐसे में कटक पुलिस प्रशासन ने दिवाली पटाखा विवाद को लापरवाही के कारण बढ़ने दिया। युवाओं को पटाखा विवाद में लपेटा।उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए विभिन्न धारायें लगायीं।समाज के 4 युवाओं को चौद्वार जेल भेज दिया गिरफ्तार पश्चात।

 

लालबाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवा हैं विनय अग्रवाल,यश चौधरी,कृष्णा सोनि,मोहित नांगलिया।इन चारों के खिलाफ पुलिस ने सख्त धारायें लगायी हैं। भारतीय न्याय संहिता की सख्त धारायें हैं 189(2),189,(3),190,191(2),121(1),221,224,132,351(3),352,126(2),285,287,336(एफ),125(क).केस नंबर है 444 बटे 226 ।

 

उपरोक्त सभी धाराओं के आधार पर इन युवाओं को कोर्ट से बेल मिलने में बड़ी कठिनाई आने की संभावना दिखाई देरही है। इसके लिए ये युवा जितने जिम्मेदार हैं,उससे ज्यादा कटक पुलिस प्रशासन,उनकी लापरवाही,नाकामी, नाकाबिलियत जिम्मेदार है।

 

ओडिशा सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए समाज हित में, राज्य हित में, सनातन हित में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *