हिंदू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष में पदार्पण के अवसर पर कोल्हापुर में सदिच्छा भेंट!

‘हिंदू जनजागृति समिति का कार्य अच्छा है। इस कार्य को हमारे आशीर्वाद हैं!’ – शृंगेरी पीठ के शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी

 

*कोल्हापुर :* हिंदू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष में पदार्पण के उपलक्ष्य में शृंगेरी शारदा महापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी से समिति के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सदिच्छा भेंट की। इस अवसर पर स्वामीजी ने समिति द्वारा किए जा रहे धर्मप्रसार के कार्य की विशेष सराहना करते हुए कहा, “समिति का कार्य अच्छा है और इस कार्य को हमारे आशीर्वाद हैं।”

कोल्हापुर स्थित ‘श्री अनघादत्तधाम’ उपक्रम का शिलान्यास जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी के शुभहस्तों हाल ही में संपन्न हुआ। इस मंगल अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के श्री शिवानंद स्वामी, श्री आदित्य शास्त्री और श्री महेंद्र अहिरे ने शंकराचार्यजी से भेंट कर समिति के राष्ट्र एवं धर्मकार्य के लिए उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर श्री अनघादत्तधाम के संस्थापक अध्यक्ष वेदमूर्ति सुहास जोशीगुरुजी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस भेंट के दौरान समिति की ओर से स्वामीजी को शाल एवं श्रीफल अर्पित कर कृतज्ञतापूर्वक उनका सम्मान किया गया। साथ ही, समाज में धर्मजागृति करने के उद्देश्य से समिति द्वारा प्रकाशित ‘हलाल जिहाद?’, ‘हिंदू राष्ट्र : आक्षेप व खंडन’ और ‘धर्मशिक्षा फलक’ ये तीन ग्रंथ स्वामीजी को सप्रेम भेंट किए गए। हिंदू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष में स्वयं शंकराचार्यजी के आशीर्वाद प्राप्त होने से समिति के कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *