ओडिशा मौसम समाचार : 3 नवंबर तक कहीं वर्षा, कहीं तेज वर्षा 

भुवनेश्वर, ओडिशा के ऊपर से अर्णव तूफान टल गया है, लेकिन बेमौसमी बारिश का खतरा टला नहीं है। परसों और कल जैसे बेमौसमी बारिश ने राज्य में कहर ढाया था,ऐसे कहर से थोड़ीह कम आगामी 3 नवंबर तक आसन्न जोरदार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

 

आसन्न तेज बारिश के प्रभाव से 1 नवंबर को रायगडा, कोरापुट, मालकानगिरि, गजपति, नयागढ़, गंजाम समेत तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में तेज बारिश के साथ साथ तेज हवा चलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

 

आगामी 2-3 नवंबर को भी दक्षिण ओडिशा समेत तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में तेज बारिश,तेज हवा चलने का आकलन किया गया है।आज दोपहर 12 बजे के आसपास ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *