मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 9वीं कड़ी , जाजपुर रोड , पुरी शाखा खुली 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 9वीं कड़ी , जाजपुर रोड , पुरी शाखा खुली

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ,सत्र-1991-94

 

दिल्ली अधिवेशन से लौटने पश्चात कटक शाखा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने मंच शाखा विस्तार कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया।इसी मंच शाखा विस्तार कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम कटक शाखा के प्रयास से जटनी शाखा खुली । तत्पश्चात कटक के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जाजपुर रोड, श्री जगन्नाथ पुरी में शाखा विस्तार कार्यक्रम पर ध्यान दिया।

 

जाजपुर रोड शाखा इंडस्ट्रियल टाउनशिप के अंतर्गत आती है।कलिंगा नगर इंडस्ट्रियल टाउनशिप से यह सटा हुआ है।यहां मारवाड़ी समाज के बहुत सारे लोग सौ साल से भी ज्यादा समय से रहते आये हैं। यहां शाखा खोलने की जरूरत महसूस हुई।

 

अतएव हमने श्याम सुंदर सीकरीया से बात की। श्याम भाई का जाजपुर रोड में ससुराल है,उनकी बड़ी बहन का भी ससुराल है।सो श्याम भाई के माध्यम से हमने जाजपुर रोड में मारवाड़ी युवा मंच की एक नई शाखा खोलने में कामयाबी हासिल की।

 

जाजपुर रोड में शाखा खोलने की मीटिंग एक मंदिर में हुई थी। वहां शाखा प्रारंभ की मीटिंग में जटनी के मुकाबले थोड़े कम लोग थे, लेकिन सभा कार्य अच्छा चला और सभी ने मारवाड़ी युवा मंच शाखा खोलने पर सहमति जताई तथा सहयोग दिया।इसी कारण से वहां शाखा खुलपायी।

 

जाजपुर रोड मारवाड़ी युवा मंच शाखा खोलने पश्चात हमने श्री जगन्नाथ पुरी में शाखा खोलने पर ध्यान केंद्रित किया। श्री जगन्नाथ पुरी में दरअसल मारवाड़ी युवा मंच की शाखा कटक में मारवाड़ी युवा मंच शाखा खोलने के आसपास खुल गई थी।

 

लेकिन अफसोस किन्हीं कारणों से वह शाखा निष्क्रिय हो गयी थी। हमलोगों ने काफी प्रयास कर एक बार फिर से नये सिरे से नयी टीम के साथ पुरी में शाखा खोलने में सफलता पायी जगन्नाथ महाप्रभु के आशीर्वाद से।

 

कटक मारवाड़ी युवा मंच के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने दोनों शाखाओं के खुलवाने में जी-जान से मेहनत की। इनमें प्रमुख हैं नथमल चनानी, श्याम सुंदर सीकरीया, दीनदयाल क्याल, कैलाश प्रसाद सांगानेरिया, बिमल कुमार सिंघानिया,रमण बगड़िया, नन्द किशोर जोशी। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *