भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी महीने ओक्टोबर के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। वैसे ओक्टोबर महीने में ओडिशा में लघुचाप उठना सबसे ज्यादा होता है।
उपरोक्त आसन्न लघुचाप इसी महीने की 23 या 24 तारीख को होने की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा,तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तेज धूप निकल आई है। गर्मी का एहसास हो रहा है।

