भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून बरसात की विदाई हो चुकी है। कुछेक हिस्सों से आजकल में मानसून बरसात की विदाई तय है।
आजकल बरसात नहीं होने की वजह से गर्मी दिनों दिन महसूस की जारही है। तटीय ओडिशा में आम लोगों को पसीने,चीपचीपाहट के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।कल राज्य के 8 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस पार।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में जोरदार धूप निकल आई है।

