कटक, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, के पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय *महाराजा अग्रसेन जी का 5180वाँ जन्म महोत्सव समारोह–2026 अत्यंत भव्यता, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि समस्त मारवाड़ी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रतिबद्धता का अनुपम परिचय दिया।

महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण से प्रारंभ हुआ,गीता ज्ञान मंदिर मे राधेश्याम चिमनका स्वदेश अग्रवाल ने अग्र ध्वजारोहण किया।

11 बजे स्थानीय गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में जन्म महोत्सव का मुख्य समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
भव्य शोभायात्रा ने किया नगर को भक्तिमय
समारोह का शुभारंभ मारवाड़ी क्लब प्रांगण से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमूर्ति के साथ उनके 18 गोत्रों की आकर्षक झाँकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। घट-घड़ियाल, ढोल-नगाड़ों की गूँज और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा बालू बाजार, नया सड़क, चौधरी बाजार, जावलिया पट्टी एवं मानिकघोष बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर प्रांगण पहुँची। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया। अनेक घरों की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक महाराजा अग्रसेन जी की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
108 दीपकों की महाआरती बनी अविस्मरणीय क्षण।
श्री गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित प्रांगण के समक्ष आयोजित सामूहिक महाआरती समारोह का अत्यंत भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक क्षण रही। मारवाड़ी युवा मंच, कटक शाखा परिवार के 50 से अधिक सदस्यों द्वारा 108 दीपकों से सुसज्जित पाँच आरतियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य आरती की जिसमे समाज के गणमान्य श्री गणेश प्रसाद कंदोई ,श्री सज्जन केजरीवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री किशन मोदी,श्री संजय शर्मा, श्रीपवन गुप्ता, श्री बिजय कमानी, श्री विजय अग्रवाल(कालीगली) श्री राधेश्याम चिमंका, श्री विनय खंडेलवाल, श्री सत्यनारायण भरालेवाल, श्री श्याम सुंदर गुप्ता, श्री राजकुमार सिंघानिया, श्री कमल सिकरिया,श्री सुशील संन्तुका श्री बिनोद अग्रवाल( मुन्नाभाई) श्री पदम भवसिंहका श्री अविनाश खेमका, श्री नरेंद्र मोदी, श्री राधेश्याम मोदी, श्री विजय राजगडीया, श्री पवन चौधरी, श्री पप्पू सांगानेरिया, श्री भिखराज गोयनका, श्री रामऔतार भूत, श्री पवन जाजोदिया,श्री विजय नांगलिया, श्री अजय मोदी, श्री दिलीप मोदी,श्री मनोज दुगड़, श्री अशोक लड्डा, श्री ललित झंवर, श्री संतोष बनपुरिया, श्री प्रदीप शर्मा, श्री दिनेश जोशी,श्री किशोर आचार्य, श्री , श्री राजकुमार चुड़ीवाल, श्री मनोज उदयपुरिया, श्री श्याम सुंदर चौधरी,श्री रंजन पटवारी,श्री विकास टिबरेवाल,श्री अमित जालान,श्री अनिल कमानी, श्री कमल संतुका,श्री मनोज बाजोरिया,आदि अनेक गणमान्य समाज बंधुओ ने शोभायात्रा को भक्तिमय बनाया।

इस अलौकिक एवं भक्तिमय दृश्य का साक्षी बनने के लिए कटक शहर के लगभग 450 से 500 श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपों की जगमगाहट, आरती की पावन ध्वनि और श्रद्धालुओं की सामूहिक आस्था ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। यह दृश्य महाराजा अग्रसेन जी के प्रति समाज की अगाध श्रद्धा और सामूहिक एकता का प्रतीक बन गया।
सामाजिक एकता एवं सहयोग का अनुपम उदाहरण
इस भव्य आयोजन की विशेषता रही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता। कटक मारवाड़ी समाज, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, गीता ज्ञान मंदिर, मारवाड़ी क्लब संचालन समिति, तेरापंथ समाज, माहेश्वरी समाज, विप्र फाउंडेशन, श्री गोपालकृष्ण गोशाला, नंदगाँव गौशाला, अन्नपूर्णा गौशाला, श्री श्याम बाबा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, अग्रवाल विकास ट्रस्ट, मारवाड़ी महिला समिति एवं श्री रानीसती सेवा समिति सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इसके अतिरिक्त, समाज के सैकड़ों भाई-बहनों एवं अनेक गणमान्य महानुभावों ने शोभायात्रा में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया। सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि जब समाज के विभिन्न घटक एक उद्देश्य के लिए एकजुट होते हैं, तब परंपराएँ केवल उत्सव नहीं रहतीं, बल्कि सामाजिक शक्ति और संस्कारों का सशक्त माध्यम बन जाती हैं।
आयोजन की सफलता में अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान
समारोह को सुव्यवस्थित, भव्य एवं सफल बनाने में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत अग्रवाल, सचिव श्री विजय जालान, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक शाखा के वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बागड़िया, श्री शरत सांगानेरिया, अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज नांगलिया, सचिव श्री सचिन उदयपुरिया, श्री राजेश अग्रवाल,गीता ज्ञान मंदिर से श्री विजय खंडेलवाल, श्री स्वदेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्य अतिथि श्री नंदकिशोर जोशी मुख्य वक्ता श्री कैलाश प्रसाद सांगानेरिया जी ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर संक्षिप्त मे संबोधित किया।

बिजय अग्रवंशी,अनिल अग्रवाल ने सभा का सफलतापूर्वक संचालन किया,एंव सचिन उदयपुरिया ने अपने घन्यवाद प्रस्ताव मे याराना ग्रुप, मायुम परिवार,को उनके अतुलनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्यों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाज के सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलता के नए आयाम स्थापित करने में सफल रहा।
तीन दिवसीय जन्म महोत्सव समारोह की भव्य सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया कि कटक का अग्रवाल एवं मारवाड़ी समाज अपनी गौरवशाली परंपराओं को संजोने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा के कार्यों के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।

9 तारीख को गीता ज्ञान मंदिर मे विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए
श्लोक गान,कविताए, फैशन शो,फास्टेस्ट कुकिंग, राम नाम लिखो,माता रानी का गरबा,भजन,जो बोले वही जीते,अग्र रील,जैसे कार्यक्रम संयोजक श्री सुशील सन्तुका, श्रीमती संपती मोडा,श्री मती रितु अग्रवाल के नेतृत्व मे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी को प्रमाण-पत्र के साथ सान्त्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रथम,द्वितीय व तृतीय विजेताओं को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव समारोह मे सम्मानित एंव पुरस्कृत किया गया।

10 तारीख को मारवाड़ी क्लब मे बच्चों के लिए स्केटिंग प्रतियोगिता कि गई जिसमे चार अलग-अलग ग्रुप बनाकर विजेताओं का चुनाव किया गया।
प्रतियोगिताए गीता ज्ञान मंदिर,कटक, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन,कटक, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन,कटक, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, कटक, अग्रवाल महिला समिति द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

**महाराजा अग्रसेन जन्ममहोत्सव आयोजन समिति,
(अग्रवाल समाज कटक
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक
अग्रवाल विकास ट्रस्ट ,कटक
गीता ज्ञान मंदिर, कटक
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ,कटक
अग्रवाल महिला समिति कटक
कटक)
समस्त सामाजिक संस्थाओं, सहयोगियों, श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाज के प्रत्येक सदस्य के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती है।
आप सभी का स्नेह, सहयोग, सहभागिता और समर्पण ही इस आयोजन की वास्तविक सफलता है।

