भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी तीन – चार दिनों में राज्य के तापमान में थोडी गिरावट देखी जायेगी। इसके पश्चात लोगों को गर्मी का एहसास थोड़ा कम महसूस होगा।2-3 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी में कमी आयेगी।
राज्य के 10 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस पार।दो शहरों का सर्वाधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पुरी का सर्वाधिक तापमान रहा 36.2 डिग्री सेल्सियस,खोर्धा का सर्वाधिक तापमान रहा 36 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.4 डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस।

