भुवनेश्वर, आईएचएम भुवनेश्वर में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन मंगलवार को कवि सम्मेलन ‘हास्य सुरभि 2.0’ के साथ संपन्न हुआ। मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर श्रोता ठहाके लगाते नजर आए।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय समूह भुवनेश्वर के उपायुक्त सरदार सिंह चौहान थे ।वहीं दूरदर्शन केंद्र के उपमहानिदेशक नरसिंह जेठी, भौतिकी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. देबकांत सामल और आईएचएम की प्राचार्य शारदा घोष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं ।
इस कार्यक्रम में राजभाषा कर्मवीर सम्मान समारोह में प्रदान किए गए। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में धनंजय प्रसाद शर्मा, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय कवि विक्रमादित्य सिंह और पत्रकारिता क्षेत्र में सुधाकर कुमार शाही को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले कर्मचारियों एवं छात्रों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भी दिए गए।

इस कार्यक्रम में अनूप अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी, इतिश्री सिंह राठौर और संतोष दास ने हास्य-व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं आशीष विद्यार्थी ने मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

