भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य से मानसून बरसात 2026 विदाई का समय आगया है। आगामी 8 ओक्टोबर तक मानसून बरसात 2026 का प्रस्थान लगभग तय है। इसके एक दो दिन आगे पीछे भी मानसून बरसात की वापसी हो सकती है।
आज और कल तटीय ओडिशा के ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत कुछ हिस्सों में अपराह्न समय कुछ बूंदाबांदी बारिश हो सकती है।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आकाश साफ दिखाई दे रहा है,धूप निकल आई है।
कल राज्य के 4 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस पार।15 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस पार। झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.4 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस,पुरी शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 34.5 डिग्री सेल्सियस।

