ओडिशा मौसम समाचार : मौसम बदला,धूप निकली, गर्मी बढ़ी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा में मौसम का मिजाज देखते-देखते बदल गया है। जहां पिछले दिनों लगातार बारिश हो रही थी, वहीं आजकल धूप खिलखिलाकर निकल आई है। गर्मी देखते-देखते बढ़ गई है।

 

आज सुबह से ही धूप निकल आई है और देखते-देखते धूप कड़ी हो रही है।इस वजह से गर्मी का एहसास होने लगा है। केवल कोरापुट, नुआपड़ा और बौद्ध को छोड़कर बाकी पूरे राज्य में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार चला गया था।

 

भुवनेश्वर और पुरी का सर्वाधिक तापमान रहा 33.6 डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 33.0 डिग्री सेल्सियस। राउरकेला का सर्वाधिक तापमान रहा 32.6 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *