भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल तक राज्य का अधिकांश हिस्सा बरसात मय रहा था।रुक रुक कर राज्य भर में बरसात हो रही थी। ज्यादातर जगहों पर हल्की ही बरसात हो रही थी।
आज सुबह से भी रुक रुक कर बरसात हो रही है तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में। धूप भी खिलखिलाकर निकली है तटीय इलाकों में।तेज बारिश के कारण उत्तर ओडिशा का अधिकांश हिस्सा जलमग्न स्थिति में है।
अवपात आंध्रप्रदेश में पहुंच कर छत्तीसगढ़ का रुख कर लिया है, लेकिन ओडिशा को बाढ़ विपदा देकर गया है।

