“एक कदम भव्यता की ओर”
दिनांक 21 Sep 2026 को आयोजको की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 11 October 2026 को कटक में महाराजा अग्रसेन जी का 5180वाँ जन्मोत्सव श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
इस अवसर पर श्री गोपीनाथ मंदिर प्रांगण, मारवाड़ी क्लब से एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा प्रातः 10 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा बालू बाजार, नया सड़क, चौधरी बाजार, जावलीया पट्टी एवं माणिक घोष बाजार होते हुए पुनः मारवाड़ी क्लब पहुँचेगी।
शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य झांकी के साथ उनके 18 गोत्रों का सुंदर एवं जीवंत प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया जाएगा। यह झांकी हमारी गौरवशाली परंपरा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देगी।

विशेष आकर्षण के रूप में श्री गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित भवन के सम्मुख पाँच 108 दीपों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती की जाएगी। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जन्मोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
कटक के सभी मारवाड़ी समुदायों के पदाधिकारीगणौं एंव सदस्यौं से सविनय निवेदन है कि श्री गोपीनाथ मंदिर प्रांगण के सम्मुख महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव के उपलब्ध मे होने वाली महाआरती मे सपरिवार इष्टमित्रों सहित सामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने मे अपना सहयोग प्रदान करें।

