टीबी के इलाज के साथ पोषण का भी ख्याल; डालमिया भारत फाउंडेशन ने राजगांगपुर में 130 मरीजों को बाँटे न्यूट्रिशन किट्स

राजगांगपुर, सितंबर 2026: कम्युनिटी हेल्थ को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने राजगांगपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में 130 टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट्स बाँटे। यह पहल निक्षय मित्र पहल के तहत की गई। इसका उद्देश्य टीबी के इलाज के साथ मरीजों को जरूरी पोषण देना और इलाज व रिकवरी के दौरान उनकी सेहत बनाए रखने में मदद करना है।

 

टीबी से रिकवरी में दवाओं के साथ सही पोषण भी अहम् भूमिका निभाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीबीएफ निक्षय मित्र पहल के तहत टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट्स उपलब्ध करा रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में जारी इन प्रयासों के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में डीबीएफ ने अपने कार्यक्षेत्र के आसपास के इलाकों में 1,000 से ज्यादा न्यूट्रिशन किट्स बाँटे। इससे राजगांगपुर के आसपास के इलाकों में रहने वाले टीबी मरीजों को भी मदद मिली।

न्यूट्रिशन किट्स का वितरण सीएचसी राजगांगपुर के मेडिकल ऑफिसर और डॉक्टर्स की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान राजगांगपुर के एचआर विभाग के कर्मचारी और डीबीएफ व सीएसआर टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, डालमिया भारत के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूनिट हेड, राजगांगपुर, आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा, “डालमिया भारत में हमारा मानना है कि कम्युनिटी की सेहत और बेहतर जीवन सतत विकास का अहम् हिस्सा हैं। निक्षय मित्र पहल के तहत हमारा प्रयास है कि टीबी मरीजों को इलाज के साथ पोषण का भी सहारा मिले, ताकि वे इलाज और रिकवरी के दौरान बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकें। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए हम हेल्थकेयर संस्थानों और स्थानीय कम्युनिटीज के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”

पोषण सहायता के साथ फाउंडेशन टीबी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कई गतिविधियाँ कर रहा है। इनमें समय पर जाँच कराने, इलाज को बीच में न छोड़ने और टीबी से बचाव व देखभाल के बारे में लोगों को जागरूक करना शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य मरीजों को इलाज के दौरान सहयोग देना, कम्युनिटी में जागरूकता बढ़ाना और टीबी से जुड़े भेदभाव को कम करना है।

डालमिया भारत फाउंडेशन कम्युनिटीज़ की सेहत, सम्मान और बेहतर जीवन के लिए लगातार काम कर रहा है। स्थानीय स्तर पर चल रही पहलों और स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर फाउंडेशन लंबे समय तक असर डालने वाले विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *