कटक, अग्रवाल समाज, कटक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण संयुक्त सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
सभा में 14 एवं 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रमों की सभी समाज बंधुओं द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रमों की सफलता के लिए आयोजकों एवं पूरी टीम को साधुवाद दिया गया। इस अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त के कार्यक्रमों का आय-व्यय का विस्तृत विवरण समाज बंधुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विजय अग्रवाल द्वारा किया गया तथा CA सचिन उदयपुरिया ने आय-व्यय का विस्तृत हिसाब सभा के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज, कटक के अध्यक्ष श्री बिस्वनाथ चौधरी, सचिव श्री विजय जालान, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल एवं सचिव CA सचिन उदयपुरिया,वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बागड़ीया ने अपने संबोधन में समाज की एकता एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए आह्वान किया कि इस प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि समाज में आपसी जुड़ाव और नई पीढ़ी की भागीदारी और अधिक मजबूत हो।
महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
इसके पश्चात आगामी 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा प्रारंभ हुई।
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव को अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं यादगार रूप में मनाया जाएगा।
सभा में उपस्थित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य बंधुओं —श्री राजकुमार सिंधानिया,श्री कैलाश प्रसाद सांगनेरिया,श्री सत्यनारायण भरालेवाल, श्री किशन मोदी,श्री पदम भावसिंका, श्री श्यामसुंदर गुप्ता,श्री बिनोद अग्रवाल, श्री दीपक कजारिया, श्री मनोज नांगलिया, श्री विजय कामानी, श्री प्रकाश अग्रवाल (छोटू), ,मनोज उदयपुरिया श्री बिजय संतुका,युवा निखिल अग्रवाल सहित अनेक महानुभावों ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
सभा मे उपस्थित अधिकतम महानुभावों का सुझाव था कि कार्यक्रम गोपीनाथ मंदिर की तप्पोभुमी मारवाड़ी क्लब मे आयोजित किया जाय ताकी समाज के अधिकतर सदस्य आयोजन का आनंद ले सके।
सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
अग्रवाल समाज कटक के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी एंव अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्दी समाज के सभी घटकों के साथ एक मिटिंग की जायेगी फिर कार्यक्रम “भव्यता कि ओर कदम” को अंतिम रूप दिया जायेगा।
राज कुमार चौधरी ने सभाविदौ को धन्यवाद प्रदान किया। हमेशा कि तरह श्री सरत सांगानेरिया ने अल्पाहार कि सठिक व्यवस्था कि।

