ओडिशा मौसम समाचार :  आज दक्षिण ओडिशा में तेज बरसात  आज सुबह से ट्विन सिटि में हल्की बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज दक्षिण ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में सुबह से तेज बरसात हो रही है। वहीं आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बरसात हो रही है।

 

यह हल्की बरसात लघुचापी बरसात है, अतएव रुक रुक कर थोड़ी थोड़ी देर में होरही है।आज लघुचाप के प्रभाव के कारण दक्षिण ओडिशा, पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में तेज हवा चलेगी,तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने के समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है, लेकिन अपराह्न समय बारिश होने का आकलन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *