भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 11 सितंबर और आगामी 20 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से दो लघुचाप सृष्टि होंगे,एक के बाद दूसरा,तत्पश्चात वहां से उठेंगे।इन दोनों लघुचापों के प्रभाव से राज्य में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे आज केंओझर और मयूरभंज जिलों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है,ऐसा राज्य मौसम विभाग का आकलन है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में फिलहाल कडी धूप दिखाई देरही है, तापमान में वृद्धि होरखी है। लोगों को पसीने और चिपचिपाहट से दो चार होना पड़ रहा है।

