जाजपुर/भुवनेश्वर, ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जाजपुर के सहायक औषधि नियंत्रक (असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर) एवं ड्रग इंस्पेक्टर संजय कुमार हांसदाह को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर थोक दवा (होलसेल मेडिसिन) लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में आवेदन की अनुशंसा करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने होलसेल मेडिसिन स्टोर के ड्रग लाइसेंस हेतु आवेदन किया था। आवेदन के संबंध में वह कई बार आरोपी अधिकारी से मिला, लेकिन आरोपी ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए 6,000 रुपये रिश्वत की मांग की। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ओडिशा विजिलेंस सेल को दी ।

