भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में आज एक लघुचाप क्षेत्र की सृष्टि होगी।इस आसन्न लघुचाप के प्रभाव से उत्तर ओडिशा के सभी इलाकों में भयंकर बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
जिन इलाकों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है वे जिले हैं बालेश्वर, भद्रक,केंओझर, केन्द्रापड़ा, मयूरभंज एवं जगतसिंहपुर। इसके लिए प्रशासन ने सतर्कता जारी किया है। इसके अलावा कटक, जाजपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा,बरगढ़,देवगढ़, अंगुल , ढेंकानाल,खोर्धा इत्यादि जिलों में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।इसी समय के दरम्यान इन इलाकों में तेज हवा बहेगी, बिजली भी चमकेगी।

