भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की पूरी संभावना दिखाई देरही है।इस दरम्यान तेज हवा चलेगी, बिजली चमकेगी तथा तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। अतएव प्रशासन ने सतर्क रहने के लिए कहा है।
कल से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कोई विशेष बरसात नहीं हुई है।आज भी सुबह से धूप निकल आई है और समाचार लिखने तक बरसात होने के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

