भद्रक, दिनांक 2 अगस्त 2026 को अग्रसेन भवन, भद्रक में भद्रक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित सावन मेला अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। यह मेला भद्रक में वर्ष में केवल एक बार आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी इसे नगरवासियों का भरपूर स्नेह एवं उत्साह प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु भद्रक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोदय OAS मनोज राउत द्वारा रिबन काटकर किया गया। समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
एसपी महोदय ने मेले के प्रत्येक स्टॉल का भ्रमण किया, महिला समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस वर्ष सावन मेले में लगभग 25–26 आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न स्थानों से आए स्टॉल संचालकों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। मेले में पूरे दिन भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सभी ग्राहकों ने खरीदारी का भरपूर आनंद लिया । वहीं, सभी स्टॉल संचालकों ने भी अपनी अच्छी बिक्री पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस सफल आयोजन के लिए महिला समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षा श्रीमती नीतू डिडवानिया ने इस सफलता के पीछे भद्रक मारवाड़ी महिला समिति की प्रत्येक सदस्य का अथक परिश्रम, समर्पण और टीम भावना को श्रेय दिया। समिति की सभी बहनों ने मिलकर हर जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और पूरे मनोयोग, अनुशासन एवं सहयोग के साथ आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था का सफलतापूर्वक संचालन किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह सावन मेला एक यादगार एवं सफल आयोजन बन सका।
भद्रक मारवाड़ी महिला समिति सभी अतिथियों, नगरवासियों, ग्राहकों, स्टॉल संचालकों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग और स्नेह से यह आयोजन इतनी शानदार सफलता प्राप्त कर सका।
-भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

