भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगस्त महीने में राज्य में कम बरसात होगी। राज्य में कहीं भी स्वाभाविक बरसात से ज्यादा बरसात होने के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विगत जुलाई महीने में 31 दिनों के अंदर 24 लघुचापों के दिन थे। उपरोक्त लघुचापों के दिन पिछले 10 सालों में सर्वाधिक थे। लेकिन गजपति, नवरंगपुर जिलों में अभी तक कम बरसात रिकॉर्ड हुई है।
पिछले दो-तीन दिनों से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात नहीं के बराबर हुई है।

