विराट कवि सम्मेलन एंव “तिज-सिंधारा महोत्सव “— तैयारियों को लेकर भव्य प्रास्तुति बैठक सम्पन्न
कटक, अग्रवाल समाज कटक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 एवं 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले “महाराजा अग्रसेन एंटरप्रेन्योर एवं प्रोफेशनल सम्मान समारोह” विराट कवि सम्मेलन तथा तिज- सिंधारा की तैयारियों को लेकर सोमवार सायं 7:00 बजे मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय, बालू बाजार, कटक में एक भव्य प्रास्तुति बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समाज के 100 से अधिक समाजसेवियों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार का सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने विशेष रूप से कहा कि कटक में पहली बार मारवाड़ी समाज के उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को सम्मानित करने का यह अभिनव प्रयास पूरे समाज के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।

बैठक का संचालन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बगड़िया ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना ही उन्हें आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा यह आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

अग्रवाल समाज कटक के अध्यक्ष श्री बिश्वनाथ चौधरी ने सभी समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दें तथा अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें।
अपने स्वागत संबोधन मे अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने सभी मारवाड़ी समाज के बुद्धिजीवीयों,समाज सेवीयों महिलाओ एंव युवा साथियों से एस कार्यक्रम में बढ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।
बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी निर्धारित की गईं। कार्यक्रम संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी अग्रवाल समाज कटक के सचिव श्री बिजय जालान को सौंपी गई। उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयनका, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुभाष केड़िया तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज नांगलिया सहयोग करेंगे।

14 अगस्त को आयोजित विराट कवि सम्मेलन के सफल आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ सलाहकार श्री कैलाश प्रसाद सांगानेरिया को सौंपी गई।
महाराजा अग्रसेन प्रोफेशनल सम्मान समारोह की तैयारियों का दायित्व अग्रवाल समाज के डॉ. दामोदर केजरीवाल तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के सचिव सी.ए.सचिन उदयपुरिया को सौंपा गया।
विशेषकर महिलाओ के लिए तिज-सिंधारा महोत्सव कि जिम्मेदारी श्रीमति किरन मोदी,रिता बागड़ीया,संगीता सांगानेरिया एंव उमा बानपुरिया को सौंपी गई है,कार्यक्रम को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने के लिए सुस्वादिष्ट व्यंजनौं के लिए सरत सांगानेरिया एंव मनोरंजक कार्यक्रम के लिए कमल वशिष्ट को मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर सीडीए मारवाड़ी समाज एवं सी.डी.ए. युवा मंडल के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री पप्पू शर्मा एवं श्री कमल वशिष्ठ ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव रखे, जिनकी सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के लिए स्नेहभोज की उत्कृष्ट व्यवस्था, श्री शरत सांगानेरिया,अनिल कमानी,समीर अग्रवाल एंव साथीयों द्वारा की गई।
अंत में श्री अनिल गोयनका ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा 14 एवं 15 अगस्त को आयोजित चारो कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने का आग्रह किया।
यह बैठक समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति एवं समाज की नई पीढ़ी को सम्मान और प्रेरणा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम सिद्ध होगी।

