हिन्दू धर्म पर होने वाले छिपे आघातों को रोकने के लिए ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ में सहभागी हों! – हिन्दू जनजागृति समिति का आवाह्न 

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से रांची सहित देशभर में 64 स्थानों पर ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ का आयोजन 

 

*रांची* – आज केवल ‘लव जिहाद’ ही नहीं, बल्कि ‘कॉर्पोरेट जिहाद’, ‘हलाल जिहाद’, धर्मांतरण और झूठे ‘नैरेटिव्स’ (कथानकों) जैसे संकटों से हिन्दू धर्म पर चारों ओर से आघात हो रहे हैं। इन छिपे और वैचारिक शत्रुओं को कैसे पहचानें और धर्मरक्षा के लिए हिन्दू कैसे संगठित हों, इस पर मार्गदर्शन करने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से 29 जुलाई को हो रहा है। इस वर्ष यह महोत्सव मराठी, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम आदि विविध भाषाओं में देशभर में 64 स्थानों पर तथा रांची में ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और साधना की दिशा’ पर ज्वलंत विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। धर्मरक्षा एवं स्वसंरक्षण की दिशा देने वाले इस महोत्सव में हिन्दू बड़ी संख्या में सहभागी हों, ऐसा आवाह्न हिन्दू जनजागृति समिति ने किया है।

इस महोत्सव में श्री व्यासपूजन और प.पू. भक्तराज महाराज जी का प्रतिमापूजन (गुरुपूजन), रामराज्य की स्थापना के लिए संकल्प और नामजप, स्वसंरक्षण की सरल पद्धतियों के प्रात्यक्षिक, ‘समिति’ के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले जी के कार्य पर लघुचित्रपट (शॉर्ट फिल्म), तथा ‘रामराज्य अर्थात् हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और दिशा’ इन विषयों पर भी गणमान्य वक्ताओं का विशेष मार्गदर्शन होने वाला है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड राज्य के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत जी एवं समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे मार्गदर्शन करेंगे।

*ऑनलाइन ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव*’: देश-विदेश के श्रद्धालुओं को गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसके लिए सनातन संस्था की ओर से मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम इन भाषाओं में ‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ आयोजित किए गए हैं।

महोत्सव में विविध विषयों पर ग्रंथ प्रदर्शनी, तथा राष्ट्र-धर्म विषयक फलक (पोस्टर) प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अतः सभी राष्ट्र और धर्म प्रेमी हिन्दू सपरिवार इस अमूल्य अवसर का लाभ उठाएं, ऐसा आवाह्न हिन्दू जनजागृति समिति ने किया है।

 

महोत्सव का स्थान और समय :

स्थल: होटल ग्रीन होराइजन, स्टेशन रोड, रांची

समय: शाम 04 से 06 बजे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *