आप और हम आयोजित सुंदरकांड, हनुमान चालीसा , शनिवार 8 अगस्त  महारुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन रविवार 9 अगस्त 

कटक, बहुप्रतीक्षित आप और हम द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ आगामी 8 अगस्त, शनिवार को होना निश्चित हुआ है।कटक के जेबिएस गार्डन में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है।

 

इसके अलावा बहुप्रतीक्षित महारुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार दर्शन का भी बढ़िया आयोजन किया गया है।कटक के प्रसिद्ध जेबिएस गार्डन में उपरोक्त दोनों महत्वपूर्ण, सकारात्मक, धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उपरोक्त दोनों ही सनातनी, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए कटक के लोगों को बहुत प्रतीक्षा रहती है।कटक के धार्मिक, आध्यात्मिक, पुण्यात्मा लोगों की यह सोच रही है कि कैसे सावन महीना जल्द आये और कैसे हम परिवार समेत सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक,बाबा का भव्य श्रृंगार दर्शन कर सकें।

सो अब इंतजार की घड़ी खत्म होती जारही है। सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, धार्मिक पर्व आयोजन करने में कटक में महारथ हासिल करने वाली आप और हम संगठन आगामी 8 अगस्त और 9 अगस्त को जन कल्याण हेतु सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक,बाबा का भव्य श्रृंगार दर्शन आयोजित करने जा रहा है।

सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, पुण्यात्मा लोगों से आप और हम ने निवेदन किया है कि उपरोक्त सारे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में परिवार समेत शामिल होकर अशेष पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *