भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के उत्तरी हिस्सों में भयंकर बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। वहीं दूसरी तरफ तटीय इलाकों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
कल कटक जिले के बांकी में सर्वाधिक 210 मिली मिटर रिकार्ड बारिश हुई है। अंगुल में 206 मिली मिटर बरसात रिकॉर्ड हुई है। पिछले 46 घंटों में पुरी में 200 मिली मिटर रिकार्ड ब्रेक बारिश हुई है। लगातार बारिश होते रहने से राज्य में गर्मी काफी कम हो गयी है।

