भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल दिनों दिन झारसुगुड़ा ज्यादा ज्यादा गर्म शहर हो रहा है।अभी वहां गर्मी के हालात बेकाबू हो गये हैं। वहां का सर्वाधिक तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस पार। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा भारत में दूसरे नंबर पर।
बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 43 डिग्री सेल्सियस।
तटीय ओडिशा में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लोगों को। लेकिन पसीने छूट रहे हैं,शरीर में चिपचिपाहट जारी है। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 34 डिग्री सेल्सियस एवं कटक शहर का भी सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 34 डिग्री सेल्सियस।

