भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि झारसुगुड़ा शहर ओडिशा का नंबर वन गर्म शहर रहा तथा भारत का नंबर टु गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•८ डिग्री सेल्सियस।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि ओडिशा के प्रमुख १८ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस के उपर।
टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•६ डिग्री सेल्सियस, अंगुल शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•१ डिग्री सेल्सियस।
लेकिन मजेदार बात यह है कि ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है।कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस तथा राजधानी भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस।आज और कल राज्य के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

