दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है। आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है। AAP के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे AAP के दो तिहाई सासंद BJP में करेंगे विलय।
राघव चड्ढा के साथ प्रेस वार्ता में सांसद- अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “मैं अब तक गलत पार्टी में था और अब आम आदमी पार्टी को छोड़ रहा हूं। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और लक्ष्यों से भटक गई है”।

