भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। सुबह से लेकर सारे दिन भर भयंकर गर्मी आजकल पड़ रही है।ऐसे में लोगों को दिन भर घर में ही जैसे कैद रहना पड़ रहा है।सारे दिन भर भयंकर,तपती धूप के कारण सड़कें सूनी रहती हैं, लगता है जैसे कोई कर्फ्यू लगा हुआ है।
राज्य में तालचेर और झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४४ डिग्री सेल्सियस। राज्य के आठ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस पार। राज्य के २४ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार।
भारत के सबसे ज्यादा, सर्वाधिक दस गर्म शहरों में ओडिशा के ६ शहरों का नाम है।टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•८ डिग्री सेल्सियस, ढेंकानाल, अंगुल शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस।
राजधानी भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस। राउरकेला का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•५ डिग्री सेल्सियस।

