भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के 7 जिलों में तेज हवा, बरसात, अंधड़ होने की संभावना दिखाई देरही है।ये जिले हैं बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक,केंओझर,रायगडा, कोरापुट, मालकानगिरि।
राज्य मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आगामी 25 जून तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। लगातार अंधड़, तेज हवा, बरसात होते रहने के कारण राज्य में गर्मी में, चिपचिपाहट में थोड़ी गिरावट देखी जारही है।
झारसुगुड़ा, बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस।

