भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल हर दिन अपराह्न समय बरसात होने के कारण मौसम बड़ा सुहावना हो जाता है। सुबह से अवश्य धूप निकल आती है, धीरे-धीरे धूप कड़ी होती है। इसके पश्चात अपराह्न समय बरसात होने से मौसम सुहावना हो जाता है।इस तरह एक ही दिन में दो तरह के मौसम आजकल रोज देखने को मिलते हैं।
कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अपराह्न समय बरसात देखी गई। इसके फलस्वरुप लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राज्य मौसम विभाग का आकलन है कि आगामी चार दिनों तक राज्य में अपराह्न समय बरसात संभावित है।

