कटक,पवन पुत्र हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सुंदरकांड सत्संग मंडल ने गौसेवा,नंदी सेवा हेतु काठजोडी नदी तट स्थित सांड आश्रम को 51000 रुपए प्रदान किए।श्री सुंदरकांड सत्संग मंडल ने सांड आश्रम को उपरोक्त धन राशि प्रदान कर एक बहुत ही नेक कार्य किया है।
ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी कटक की एक आध्यात्मिक संस्था,दूसरी एक धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण संस्था को 51 हजार रुपए धन राशि उपलब्ध कराना,वो भी हनुमान जन्मोत्सव पर,एक बहुत बड़ी उल्लेखनीय घटना है।
पवित्र हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सुंदरकांड सत्संग मंडल की तरफ से एक आलीशान, शानदार, जानदार सुंदरकांड पाठ का आयोजन माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ था।
कटक की अनेक संस्थाओं के महानुभावों की गौरवमय उपस्थिति सुंदरकांड पाठोत्सव में देखी गई।वे हैं किसन मोदी, नन्द किशोर जोशी, विजय खंडेलवाल, मोहनलाल सिंघी, सत्यनारायण भरालेवाला, दिनेश जोशी।
इनके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित रहे सरत सांगानेरिया, अमित अग्रवाल, नन्द किशोर माहेश्वरी,जुगल किशोर चांडक,महावीर बिहानी ,पवन राठी, मुन्ना राठी, भंवरलाल पेरीवाल, जितेन्द्र लखानी,जय प्रकाश सोमानी,रतन संतुका,मनोज पंडा, गोकुल चंद्र मुंधड़ा , घनश्याम पेरीवाल, राजकुमार पेरीवाल, अशोक झंवर,नवरतन बोथरा ।
उपर लिखित महानुभावों के अलावा अति सुन्दर श्री सुंदरकांड कार्यक्रम में उपस्थित रहे विनोद अग्रवाल, रमेश चौधरी, रमेश शर्मा,राज कुमार शर्मा, धनराज जाजु, लालचंद मोहता, महेश मुंधडा, मुरलीधर मुंधडा।
उल्लेखनीय है कि इस बार का श्री सुंदरकांड पाठ श्री सुंदरकांड सत्संग मंडल का 1189 वां संगीतमय श्रीसुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ है।इस विशेष पाठ में सैंकड़ों हनुमान भक्तों ने भक्ति रस से भावविभोर होकर अपनी सहभागिता निभाई।

