भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 20 जून तक गर्मी और गर्मी जनित चिपचिपाहट जारी रहेगी। मानसून बरसात कोरापुट,फुलबाणी में सक्रिय है। राज्य के 7 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।
बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.6 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.8 डिग्री सेल्सियस।
कल अपराह्न साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में जोर की अंधड़,हवा, बूंदाबांदी देखी गई।

