कटक, स्थानीय श्रीश्याम बाबा मंदिर में हाल में सोलहवां वार्षिक श्रीजीण महोत्सव बड़े ही धूमधाम से, हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस भव्य श्रीजीण महोत्सव की आयोजक रही श्रीजीणमाता प्रचार समिति,कटक।
इस बार १६ वां श्रीजीण माता का वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस बार के १६ वें वार्षिक महोत्सव की खास बात यह रही कि ११०० दीपक की आरती एक संग देवी की की गयी।इस विशेष आरती के लिए हिम्मत नगर, गुजरात से पंडित रुतुलजी जोशी कटक पधारे थे।
इसके अलावा हरियाणा के सोनिपत से मंगल पाठ वाचन के लिए सुरेंद्र जी शर्मा भी पधारे थे। उनके मुखारविंद से सुंदर मंगल पाठ वाचन हुआ।पूरे पाठ वाचन में, तत्पश्चात विशेष आरती भक्तों में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
स्थानीय चौधरी परिवार ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। बड़े ही प्यारे प्यारे भजन गाये गये। उपस्थित सारे भक्त भावविभोर हो गये।नवरात्रि में जीण माता के कार्यक्रम में शामिल होकर भक्त गण बड़े खुश हुए।सारा पंडाल भक्तों से खचाखच भरा था।

