ओडिशा मौसम समाचार : चार दिन में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अब गर्मी पूरी ओडिशा में धीरे-धीरे बढ़ने के कगार पर दिखाई देरही है। आगामी चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक गर्मी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

अभी कल परसों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में काल बैसाखी जनित तेज हवा,हल्की बारिश के कारण रोज तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जारही थी। लेकिन अब मौसम में बदलाव होगा।

आज से आसमान साफ रहेगा, धूप कड़ी होगी। इसके फलस्वरुप गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती हुई दिखाई देगी। आगामी २७ मार्च पश्चात काल बैसाखी का असर दिखाई देगा,तेज हवा,हल्की बारिश होगी, बिजली चमकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *