आज भारत में पूर्ण सनातनी सरकार : हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय विचार मंच अध्यक्ष नन्द किशोर जोशी

कटक, राष्ट्रीय पर्व हिन्दू नववर्ष समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विचार मंच संगठन द्वारा। इस बार को मिला कर हिंदू नववर्ष समारोह का यह पांचवां साल रहा।समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिन्दुओं के महान पर्व हिन्दू नववर्ष समारोह में शिरकत की। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों से मारवाड़ी क्लब होल पूर्णतया खचाखच भरा हुआ था।

मारवाड़ी क्लब सभागार को अच्छी तरह से केसरिया बेलून से सजाया गया था। केसरिया निशान शोभायात्रा कारी सभागार में पीले वस्त्रों में शोभायमान हो रहे थे। हिंदू नववर्ष समारोह में बच्चों में भी विशेष उत्साह नजर आ रहा था।

यहां तक कि माणिक घोष बाजार के हरियाणा भवन से लेकर मारवाड़ी क्लब, गोपीनाथ मंदिर,शनि मंदिर,राणी सती मंदिर तक केसरिया पताका लहरा रहे थे।इस तरह महोत्सव स्थल मारवाड़ी क्लब के बाहर भी सड़क संपूर्ण केसरिया पताकों से पटी थी, हिन्दू नववर्ष समारोह को चार चांद लगा रही थी।

हिंदू नववर्ष समारोह में उपस्थित सभी सनातनियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विचार मंच के सभापति नन्द किशोर जोशी बोले कि आज केंद्र सरकार संपूर्ण रुप से सनातनी सरकार है। कोई भी विधर्मी इसमें शामिल नहीं है।ऐसा आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है।

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डोक्टर हेडगेवर का जन्म दिवस भी है।डोक्टर हेडगेवर की सनातनी, राष्ट्रवादी सोच रही थी। उन्होंने एक सशक्त, सनातनी भारत की कामना की थी।

प्रखर राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकले अटल बिहारी वाजपेई और नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने अपने सुशासन से भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया है,सभी भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

दोनों ही भारत माता के सपूत, यशस्वी प्रधानमंत्री साबित हुए हैं।आज पूरे विश्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय, सर्वमान्य नेता बारंबार साबित हो रहे हैं।

अध्यक्ष द्वारा बोले गए नारे भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय हिंद, प्राणियों में सद्भावना हो ,गौ हत्या बंद हो और गर्व से कहो हम हिन्दू हैं का उपस्थित सभी सनातनियों ने ऊंची आवाज में जोरदार समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *