कटक , राष्ट्रीय भावना से प्रेरित संगठन राष्ट्रीय विचार मंच ने हिन्दू नववर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया श्रीगोपीनाथ मंदिर प्रांगण मारवाड़ी क्लब माणिक घोष बाजार में।
सैंकड़ों सनातनी लोगों ने केसरिया निशान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। केसरिया निशान शोभायात्रा स्थानीय मारवाड़ी क्लब माणिक घोष बाजार से निकल कर बालु बाजार ,नया सड़क, चौधरी बाजार,जांवलियापट्टी , माणिक घोष बाजार छक होते हुए मारवाड़ी क्लब पहुंची।
नगर परिक्रमा मार्ग में नया सड़क स्थित गोपीनाथ मंदिर के सामने मारवाड़ी युवा मंच, मुख्य शाखा की तरफ से सैंकड़ों केसरिया निशान शोभायात्रियों को जल,शीतल पेयजल से स्वागत किया गया। सैंकड़ों निशान शोभायात्रियों को स्वागत किया गया।
जांवलिया पट्टी में सैंकड़ों निशान शोभायात्रियों को स्वागत किया गया। स्वागत में सभी को ठंडाई दी गयी ।सभी लोग ठंडाई पीकर खुश हुए। स्वागत कर्ता थे मालीराम शर्मा, प्रदीप पंसारी, विनोद अग्रवाल,गोपी चोटिया, गोपाल बेहरा,राजु चौधरी।
पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्री राम, जय जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। भक्ति भाव से नगर परिक्रमा किये केसरिया निशान धारी।पूरे परिक्रमा मार्ग पर प्राचीन, आधुनिक भजनों ने समां बांधे रखा।


