जीवन की हर समस्या का समाधान किष्किन्धाकाण्ड में है -पंडित विजय शंकर मेहता

हनुमत त्रिवेणी
पहला दिन : किष्किंधा कांड और हनुमानजी

‘जीवन की हर समस्या का समाधान हैं हनुमानजी’
उलझनें, समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं। इनसे कोई नहीं बच सकता। लेकिन यदि हनुमानजी जीवन में हैं तो उनका समाधान आसानी से मिल जाता है। श्री रामचरित मानस के किष्किंधा कांड में हनुमानजी का जो चरित्र निकलकर आता है, वह इस बात का प्रमाण है। वास्तव में जीवन की हर समस्या का समाधान हैं हनुमानजी।

यह बात जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजयशंकर मेहता ने हनुमत कथा में कही। उन्होंने ‘किष्किंधा कांड के हनुमानजी’ विषय पर बोलते हुए कहा कि हनुमानजी का अवतार ही समस्याओं के समाधान के लिए हुआ है। रामचरित मानस में हनुमानजी का पहला प्रवेश किष्किंधा कांड में हुआ और उन्होंने सुग्रीव सहित भगवान राम की बड़ी परेशानियों का हल चुटकियों में कर दिया।

 

इसलिए इतना याद रखिए कि मनुष्य जीवन मिला है तो समस्याएं और परेशानियां आएंगी ही, पर उनके दुष्प्रभावों से बचना हो तो हनुमानजी व श्री हनुमान चालीसा को जीवन से जरूर जोड़ लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *