ओडिशा में एसआइआर प्रक्रिया चल रही तेजी से, फोर्म पूरा नहीं होने से वोटर लिस्ट से नाम कटेगा,28 जून लास्ट डेट
नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर
क्रांति ओडिशा मीडिया
ओडिशा में आजकल एसआइआर यानि वोटर लिस्ट सघन संशोधन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। प्रत्येक वोटर से एक फोर्म में विस्तार से जानकारी देने का नियम होने के कारण 12 दिनों में बूथ स्तरीय अधिकारी गण (बिएलओ) सारी ओड़िशा में 3 करोड़ 20 लाख से ज्यादा फोर्म बांट चुके हैं।यह पूरे वोटरों की संख्या का करीब 95% है।
इसके साथ कहा गया है कि 28 जून तक बिएलओ भर्ती किया हुआ फोर्म संग्रह करेंगे।यदि कोई फोर्म पूरा नहीं कर वापस करता है तो वोटर लिस्ट से नाम कटने की संभावना है।अतएव निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी को अनुरोध किया गया है कि जिन्होंने फोर्म भर्ती कर लिया है, जल्द बिएलओ को फोर्म सौंपदें।
जिन्होंने फोर्म भर्ती कर दे दिया है,उनका डिजिटाइज किया जा रहा है।अभी तक 40 लाख से ज्यादा वोटरों का नाम डिजिटाइज होगया है।अगर वोटर चाहेंगे तो निर्वाचन कमिशन की सरकारी वेबसाइट Voters.eci.gov.in से फोर्म डाउनलोड कर तथ्य दे सकते हैं।इसे खुद अपलोड भी कर सकते हैं। लेकिन सभी को फोर्म पूरा करके ही देना है ,ओफलाइन हो या ओनलाइन हो।अगर किसी वोटर को कोई समस्या है तो वह टोल फ्रि नंबर 1950 से संपर्क कर मदद ले सकता है।
इसके अलावा विशेष जानकारी यह है कि यह एसआइआर 2002 की वोटर लिस्ट के हिसाब से होरहा है। अतः वोटरों को चाहिए कि अपने अपने वोटिंग बूथ पर जायें, वहां की लिस्ट में अपना, परिवार का नाम देखें।उस वोटर लिस्ट में क्रमिक नंबर अपना देखें,बूथ नंबर देखें,उसी अनुरूप फोर्म पूरा करें।
ध्यान रहे कि 2002 में कटक की दो विधानसभा सीट थी।एक का नाम था कटक सिटि और विधानसभा निर्वाचन मंडली का नंबर था 44 .मेरी बूथ का नंबर है 93.यह बूथ विश्वनाथ लेन , हिंदी विद्यापीठ के नाम से है।


