ओडिशा मौसम समाचार :  12 जून तक बरसात आगमन संभावित  15 मिनट बरसात में भुवनेश्वर बेहाल 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 12 जून तक राज्य में मानसून बरसात का गृह प्रवेश होगा।तब तक यानि 12 जून तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।

कल भुवनेश्वर में अंधड़, आंधी, तेज हवा, बरसात ने मौसम का रौद्र रूप दिखाया। चारों तरफ तेज हवा, बरसात ने भुवनेश्वर का जनजीवन एक तरह से ठप कर दिया। अनेक हिस्सों में पेड़ गिर गये , सड़कों पर, वाहनों पर। बिजली के तार टूट गये।नयापल्ली एरिया में 3 घंटे तक बिजली बंद रही।

राज्य के 10 शहरों का सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया था।टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 41.7 डिग्री सेल्सियस।भवानिपटना का सर्वाधिक तापमान रहा 41.5 डिग्री सेल्सियस।

संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.6 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.8 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.7 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *