कटक: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, काठगडा साही स्थित तेरापंथ भवन में किया गया।पिछले 18 वर्षों से अभातेमम के निर्देशन में कटक मंडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर रही है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल तेरापंथ जैन समाज का सशक्त महिला संगठन है जिसकी भारत एवं नेपाल में 500 से अधिक शाखाएं तथा 65000 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों का विशाल नेटवर्क है। लगभग पांच दशकों से अभातेमम महिला सशक्तिकरण,संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्यरत है।
प्रति वर्ष अ भा ते म म के निर्देशन में अलग अलग विषयों पर आज के ही दिन हम एक ऐसी महिला का सम्मान करते हैं जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल हो एवं जिसने अपना पूरा जीवन स्वावलंबन से स्वाभिमान के साथ जिया हो ।इसी के अंतर्गत इसबार हमने ऐसी तीन माताओं को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। जिन्होंने अपने संस्कार से बच्चों में संयम के संस्कार भरें और आज वे तेरापंथ धर्मसंघ के अनुशासता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के शासनकाल में साधना कर रहे हैं वे स्वयं का कल्याण तो कर ही रहें हैं साथ ही समाज को भी नई दिशा दे रहे हैं।
समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत महिलाएं – श्रीमती प्रेमलता सिंघी जिनके सुपुत्र मुनि श्रीआकाश, श्रीमती ललिता बुच्चा की सुपुत्री साध्वीश्री कल्याण प्रभाजी एवं श्रीमती सविता सेठिया की सुपुत्री मुमुक्षु कोमल सेठिया, इन तीनों ही माताओं को अपने बच्चों में आध्यात्म के संस्कार देने हेतू तेरापंथ महिला मंडल, कटक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ NGO Meet रखा गया जिसमें गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई।उसकी निष्पति यह रही कि हालांकि आज महिलाएं हर जगह अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।लेकिन जो घरेलू महिलाएं हैं उनको समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है उन पर अत्याचार होता है, घरेलू हिंसा का शिकार होती है,उन्हें बराबर का अधिकार प्राप्त नहीं है। एक महिला को भी सपने देखने का और उसे सच में बदलने का अधिकार होना चाहिए। उन महिलाओं में जागृति फैलाने के लिए ही कार्यक्रम रखा गया।हर महिला को पता होना चाहिए कि सामाजिक,प्रशासनिक एवं राजनीतिक स्तर पर उसके क्या अधिकार है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोफिया फिरदौस MLA शामिल हुई।इस अवसर पर उन्होंने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ । मंगल स्वरों में मंडल की बहिनों द्वारा मंगलाचरण हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन पूर्वाध्यक्ष सुमनश्री बेताला ने किया। अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बैंगानी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। अभातेमम कमेटी मेंबर श्रीमती इंदिरा लूनिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।समाज के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित हुए एवं अपने विचार रखे।
NGO Meet में लगभग 15 NGO ने भाग लिया एवं महिला सशक्तिकरण एवं गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत अपने दमदार विचार रखें। प्रेरणा सम्मान का वाचन उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद नाहटा ने किया। तीनों का परिचय श्रीमती ऊषा चोरड़िया, रिंकू पारख, मंजू चोरड़िया ने दिया आभार ज्ञापन ज्योति बैद ने किया।टॉक शॉ का सफल संचालन श्रीमती कविता चोपड़ा, मृदुला बांठिया, प्रिया सिंघी ने किया । पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन उपाध्यक्ष शशि विनायकिया ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल की सभी बहिनों का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के पश्चात प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक प्रेस मीट रखी गई जिसमें आज के कार्यक्रम की निष्पति के बारे में बताया ताकि गृहलक्ष्मी स्वाभिमान की गूंज प्रशासन तक पहुँचे और सामाजिक जागरूकता भी फैले।

