कटक, आगामी १९ मार्च गुरुवार को है हिन्दू नववर्ष।इस दिन राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत संगठन राष्ट्रीय विचार मंच आयोजन कर रहा है एक विशाल हिन्दू नववर्ष समारोह।
आगामी हिन्दू नववर्ष समारोह को धूमधाम से पालन करने के लिए राष्ट्रीय विचार मंच की एक तैयारी बैठक कल क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में आयोजित हुई थी।
आगामी हिन्दू नववर्ष समारोह को जोरदार रुप से पालन करने के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा।सभा की अध्यक्षता किये अध्यक्ष नन्द किशोर जोशी।
विगत वर्षों के हिन्दू नववर्ष समारोह के बारे में सभी उपस्थित सभासदों को विस्तार से जानकारी दिये सेक्रेटरी युवा विजय अग्रवाल ।कल अनेक नये लोगों की हिन्दू नववर्ष समारोह हेतु उपस्थिति सराहनीय रही।
उपस्थित सभी की राय रही थी कि चूंकि आगामी हिन्दू नववर्ष समारोह गुरुवार के दिन आयोजित है। हिन्दू धार्मिक भावनाओं के हिसाब से उस दिन का परिधान सभी के लिए पीला होना चाहिए।अतएव पुरुष पीला कुर्ता, सफेद पायजामा पहनें, महिलाएं पीली साड़ी को रैली में परिधान के रुप में पहनें। इससे सनातन की पहचान, एकता को ज्यादा बल मिलेगा।
सभा के संचालन में सहयोग किये पुरुषोत्तम अग्रवाल, पूनम साहु,उषा लाडसरिया ,उमा मित्तल, ज्योति चौबे,गायत्री शर्मा।सभा के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव दिए कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल।

